क्राइमसिवनी

त्योहारों से पहले आबकारी विभाग सिवनी की बड़ी कार्रवाई — लाखों की कच्ची शराब नष्ट

यूरिया, रासायनिक तत्वों से बन रही थी जहरीली शराब — विभाग की त्वरित छापेमारी से रोकी गई बड़ी आपदा

सिवनी, 17 अक्टूबर 2025 
सिवनी यशो:- आगामी त्योहारों में खपाने के लिए तैयार की जा रही अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग सिवनी ने बड़ी कार्रवाई की है।
कलेक्टर सुश्री शीतला पटले के कुशल नेतृत्व और जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के निर्देशन में, विभाग की टीम ने कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम जावना के नालों और तालाबों के किनारे चल रहे शराब निर्माण अड्डों पर सुबह 6 बजे छापा मारा।

सूचना मिली थी कि संगठित गिरोह अवैध रूप से हाथभट्टी कच्ची शराब तैयार कर, इसे त्योहारों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुँचकर सैकड़ों लीटर सड़े हुए महुआ लाहन और रासायनिक मिश्रणों को नष्ट किया।

🧪 यूरिया और अन्य रासायनिक तत्वों का उपयोग — स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

बताया तो यह भी जा रहा है कि शराब निर्माण में यूरिया खाद, रासायनिक पाउडर, और अन्य हानिकारक रासायनिक तत्वों का उपयोग किया जाता है ।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार से तैयार की गई कच्ची शराब में किसी प्रकार की प्रमाणिकता या शुद्धता नहीं होती,

जिससे यह मानव स्वास्थ्य पर गंभीर और स्थायी दुष्प्रभाव डाल सकती है।

इस तरह की शराब का सेवन जहरीला साबित हो सकता है,

और यह यकृत (लीवर), गुर्दे और तंत्रिका तंत्र पर अत्यधिक हानिकारक प्रभाव छोड़ता है।

⚖️ तीन प्रकरण दर्ज — लाखों की सामग्री जप्त

आबकारी उत्तर वृत्त सिवनी के अंतर्गत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्यवाही में लगभग 65 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब

और 4250 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद किया गया,

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख 40 हजार आँकी गई है।

👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण

इस छापामार कार्यवाही में
प्रणय श्रीवास्तव (सहायक जिला आबकारी अधिकारी),

सुश्री खुशबू प्रिया मरावी (आबकारी उप निरीक्षक),

तीरथ सनोडिया (मुख्य आरक्षक),

तथा आरक्षक लेखसिंह टेकाम,

आनंद मरावी,

और सेवाकराम भलावी शामिल रहे।

https://excise.mp.gov.in/home

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!