कलेक्टर ने केवलारी क्षेत्र में नहरों की सफाई और मरम्मत का निरीक्षण किया
अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश, रबी फसल के लिए पानी आपूर्ति योजना की समीक्षा
Seoni, October 16, 2025
सिवनी यशो:-कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को केवलारी क्षेत्र के हिनोतिया, समनापुर, पलारी, मानेगांव, छुई सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर नहरों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रबी फसल के लिए किसानों को सुगम सिंचाई उपलब्ध कराने हेतु संजय सरोवर से पानी आपूर्ति की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्य निर्देश एवं कार्यवाही:
-
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को अंतिम छोर तक के किसानों को भी पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।
-
नहरों की गुणवत्तापूर्ण ग्रेडिंग और सभी मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आदेशित किया।
-
निरीक्षण के दौरान नहरों में पाए गए अतिक्रमण को चिन्हांकित कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
-
किसान प्रतिनिधियों से चर्चा कर जलापूर्ति व्यवस्थाओं में सुधार के सुझाव प्राप्त किए।
-
आवश्यक होने पर विभागीय बजट से अधिक व्यय हेतु जनप्रतिनिधियों और किसानों को जनसहयोग के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
उपस्थित अधिकारी:
एडीएम केवलारी महेश अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री तिलवारा बायीं तट नहर पी.एन. नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे


