WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीक्राइममध्यप्रदेश

सिवनी में IPL सट्टा रैकेट का खुलासा: एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

ऑनलाइन IPL सट्टा सिवनी – IPL सट्टा खेलते 1 युवक गिरफ्तार

सिवनी यशो :- जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंझावाड़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा है और इंटरनेट साइट के माध्यम से रुपयों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी सुनील मेहता एवं एएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपना मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।

चेन्नई और बैंगलोर के मैच पर लग रहा था दांव

पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय तिडके (उम्र 36 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। उसने बताया कि सट्टे के लिए ऑनलाइन आईडी उसे सागर सुराना नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी।

जब्ती और फरार आरोपी की तलाश

पुलिस ने आरोपी अभय के पास से 5000 नगद और एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 15,000 बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर सुराना (उम्र 37 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी सागर सुराना एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहना

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया और मुकेश चौरिया की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

https://www.patrika.com/rajnandgaon-news/online-betting-under-the-guise-of-ipl-cricket-lakhs-of-rupees-bet-on-every-ball-20482882

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!