डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि एवं संविधान उद्देशिका वाचन कार्यक्रम का आयोजन
Seoni 14 April 2025
सिवनी यशो :- भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा नगर दक्षिण मंडल सिवनी द्वारा अंबेडकर वार्ड स्थित बेला सिंधी चौक पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात् उपस्थितजनों द्वारा मिठाई वितरण कर जयंती का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन रहा, जिसमें उपस्थित सभी नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता दोहराई।
तत्पश्चात सभी सदस्यों ने एक आवश्यक बैठक भी बूथ पर संपादित की जिसमें की डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को सभी ने साँझा किया।
कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष, राजेश त्रिवेदी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, संजीव मिश्रा जिला भाजपा मंत्री, श्रीमती निर्मला ठाकुर जिला भाजपा मंत्री, अभिषेक दुबे नगर भाजपा अध्यक्ष, गोपाल पवमे, सुरेश भांगरे, बादल बैन महामंत्री, नगर, राजू यादव पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष, राज ठाकुर नगर उपाध्यक्ष, सुनील डहेरिया अनु.जा. मो. नगर अध्यक्ष, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी नागोत्रा, गन्नू आंवले, श्री बघेल, संदीप माना ठाकुर, राजकुमार सेन, कैलाश यादव, पब्बू बरमैया, चंदू बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ने डॉ. अंबेडकर जी के विचारों और उनके समाज सुधार कार्यों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



