मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

सिवनीः अवैध लकड़ी परिवहन करते तीन आरोपित पिकअप वाहन सहित पकड़े गए

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई - खैर की 36 नग लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार

Seoni 17 November 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दक्षिण सामान्य वन मंडल के परिक्षेत्र कुरई अंतर्गत ग्राम पीपरवानी–पारसपानी बीट में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे की गई।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें, बना विशेष दल

अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर विशेष टीम गठित की गई और संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी गई।

रात में रोकी गई पिकअप, दस्तावेज मांगने पर बढ़ा संदेह

वन अमले ने ग्राम आगरी के पास पिकअप वाहन क्रमांक MH 24 AU 0181 को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों—

  • उलेश्वर पुत्र शंकरलाल नंदेश्वर, निवासी कोशरी टोला, मुरझर (वारासिवनी, बालाघाट)

  • मुकेश पुत्र प्रेमलाल पटले, निवासी मदनपुर (वारासिवनी, बालाघाट)

  • अखलेश पुत्र सुखराम माडरे, निवासी पीपरवानी, कुरई

—से लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध कागज़ प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

36 नग खैर लकड़ी जब्त – 1.34 घनमीटर

वाहन की तलाशी में खैर की 36 नग लकड़ी, लगभग 1.34 घनमीटर, बरामद की गई। लकड़ी तथा पिकअप वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि लकड़ी वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई थी।

वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

वन विभाग ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में टीम का सराहनीय योगदान

कार्रवाई में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बालेश्वर सिंह तथा वनरक्षक रेखा उइके,

सतेंद्र धुर्वे,

प्रवेश राही,

नितिन पटेल,

सुरेश बर्मन,

सुरक्षा श्रमिक अनिल कुमार परते,

परसराम तेकाम,

राशीचंद ठाकरे,

दिनेश कुमरे, एवं वाहन चालक आशीष मेश्राम का उल्लेखनीय योगदान रहा।

https://www.indiacode.nic.in/bitstream/123456789/2388/2/H1927-16.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!