मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

“‘तारीख पे तारीख नहीं, खरीदी चाहिए’: सिवनी में किसानों का गुस्सा, कांग्रेस का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन”

राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, 2700 रु. समर्थन मूल्य, नरवाई जुर्माना खत्म करने और तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग

सिवनी गेहूं खरीदी धरना – गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस का बड़ा धरना, सरकार पर वादाखिलाफी और बिचौलियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

Seoni 09 April 2026
सिवनी यशो:-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा कचहरी चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को उठाया गया।

सिवनी गेहूं खरीदी धरना- कांग्रेस का प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम ज्ञापन
सिवनी गेहूं खरीदी धरना – कचहरी चौक में कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

सरकार की नीतियों से परेशान अन्नदाता

सिवनी गेहूं खरीदी धरना – कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी और बिचौलियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि –

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान गेहूं खरीदी न होने से गंभीर संकट में है।

सरकार द्वारा उपार्जन की तिथियां लगातार बदली जा रही हैं—23 मार्च, 1 अप्रैल, 10 अप्रैल और अब 15 अप्रैल—जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शादी-ब्याह के समय में आर्थिक मार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि –

यह समय ग्रामीण परिवारों में शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यों का होता है, लेकिन खरीदी में देरी के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

मजबूरी में उसे सूदखोरों के चंगुल में फंसना पड़ रहा है और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है।

बिचौलियों को फायदा, किसानों को नुकसान

सरकारी खरीदी न होने से किसान अपनी उपज 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचने को मजबूर है। लागत के बराबर कीमत भी नहीं मिलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऋण वसूली और नरवाई जुर्माना बना मुद्दा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खरीदी न होने के बावजूद सहकारी संस्थाओं द्वारा ऋण वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।

साथ ही नरवाई जलाने पर 5 हजार रुपये जुर्माने के आदेश को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने या किसानों को वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।

नेताओं ने सरकार को घेरा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सिवनी गेहूं खरीदी धरना में कहा कि सरकार ने 2700 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का वादा किया था, लेकिन आज तक खरीदी शुरू नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ तारीख बढ़ाकर किसानों को गुमराह कर रही है और यदि जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस पुनः उग्र आंदोलन करेगी।

सिवनी गेहूं खरीदी धरना में केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह ने कहा कि –

उन्होंने विधानसभा में कई बार किसानों की समस्याएं उठाईं, लेकिन सरकार ने लगातार नजरअंदाज किया।

उन्होंने आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा और फसल ऋण माफी देने की मांग की।

राजा बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा का ‘सिंडीकेट’ किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रहा है, जिससे बिचौलियों को फायदा मिल रहा है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सिवनी गेहूं खरीदी धरना में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आंदोलन में कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

https://www.patrika.com/sagar-news/farmers-are-being-given-date-after-date-for-crop-procurement-the-government-should-not-treat-them-as-part-of-a-film-inder-singh-20487035

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button