Fri, 20 Nov 2026 | 03:20:45 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

व्यापारी संवाद : 21 नवंबर को सिवनी आएंगे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 07:26 pm / Post views : 157

21 नवंबर को सिवनी आएंगे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक
शेयर करें:

भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा व्यापारी संवाद, जिला संयोजक आशीष अग्रवाल ने दी दौरा कार्यक्रम की जानकारी

Seoni, 19 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल 21 नवंबर 2026 को सिवनी पहुंचेंगे। अपने प्रदेशव्यापी दौरा कार्यक्रम के तहत उनके सिवनी प्रवास के दौरान व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के सिवनी आगमन पर 21 नवंबर को शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक व्यापारियों के साथ बैठक रखी गई है। इसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद किया जाएगा। बैठक में व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धीरज खंडेलवाल सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जबलपुर में मंजेश जैन के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक सचिन गुप्ता के निवास पर मुलाकात करेंगे। जबलपुर से दोपहर 2:30 बजे सिवनी के लिए प्रस्थान कर शाम 5 बजे पहुंचेंगे।

सिवनी में बैठक संपन्न होने के बाद शाम 7 बजे वे छिंदवाड़ा मार्ग से पांढुर्णा के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि लगभग 11:30 बजे पांढुर्णा पहुंचने का कार्यक्रम है।

प्रदेश संयोजक के इस प्रवास को व्यापारी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला संयोजक आशीष अग्रवाल ने व्यापारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।