Fri, 20 Nov 2026 | 02:18:39 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

भव्य मड़ई : प्राचीन सूर्य मंदिर में 22 नवंबर को सजेगा भव्य मड़ई मेला, मां चंडी की पूजा और अहीरी नृत्य रहेगा आकर्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 07:18 pm / Post views : 13

प्राचीन सूर्य मंदिर में 22 नवंबर को सजेगा भव्य मड़ई मेला, मां चंडी की पूजा और अहीरी नृत्य रहेगा आकर्षण
शेयर करें:

टैगोर वार्ड में होगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, व्यापारियों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क, अहीरी नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Seoni, 19 November 2026

सिवनी यशो:- नगर के टैगोर वार्ड स्थित श्री प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य मड़ई मेला एवं मां चंडी पूजा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और पारंपरिक लोक संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित इस मेले में नगरवासियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

03-6afefe2630b85.webp

आयोजन के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार मां चंडी का पूजन शाम 4 बजे प्रारंभ होगा। इसके पूर्व मां चंडी की शोभायात्रा श्री नारायण नन्दा जी के निवास, सी.वी. रमन वार्ड, डीओ ऑफिस के पीछे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री प्राचीन सूर्य मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में विधि-विधान से मां चंडी की पूजा-अर्चना की जाएगी।

मड़ई में व्यापारियों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

आयोजन समिति ने मड़ई मेले में पहुंचने वाले व्यापारियों के लिए विशेष घोषणा की है। मेले में दुकान एवं व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने के लिए आने वाले किसी भी व्यापारी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को मेले से जोड़ना और पारंपरिक मड़ई की रौनक बढ़ाना है।

अहीरी नृत्य प्रतियोगिता में मिलेंगे नकद पुरस्कार

मड़ई मेले का प्रमुख आकर्षण पारंपरिक अहीरी नृत्य रहेगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 1501 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1101 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 901 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने किया आमंत्रित

इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य सदस्यों में संतोष अग्रवाल (बाहुबली), नारायण नन्दा, सुभाष यादव, पिंटू नन्दा, बंटी नन्दा, दीपक साहू, विष्णु बरमैया, सूरज यादव, शंकर उड़के, मनोज यादव, निरंजन बरमैया, राज कश्यप एवं विशाल नागेश्वर शामिल हैं।

आयोजन श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट (प्राचीन सूर्य मंदिर), टैगोर वार्ड, सिवनी के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का सौजन्य श्री संतोष अग्रवाल (मुख्य संरक्षक) द्वारा है।

आयोजकों ने नगरवासियों, व्यापारियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त करने और पारंपरिक मड़ई मेले की रौनक बढ़ाने का आग्रह किया है।