Mon, 26 Oct 2026 | 10:50:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन

हादसा : केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 26, 2026 04:39 am / Post views : 3

केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
शेयर करें:

टिगरा-बबरिया गांव में सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा, ट्रैक्टर पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं होने की जानकारी

Seoni, 26 October 2026

सिवनी / छींदा-केवलारी यशो:- केवलारी क्षेत्र के समीप ग्राम टिगरा-बबरिया (बक्शी) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घर की बाड़ी की जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुखराम उर्फ बिक्की पिता गजराज (गोले) मरावी, उम्र 36 वर्ष, निवासी सोसायटी मोहल्ला छींदा के रूप में हुई है। बताया गया है कि बिक्की ग्राम टिगरा-बबरिया निवासी किसान एवं ट्रैक्टर मालिक दारासिंह राजपूत के यहां ट्रैक्टर चलाने और खेतों की जुताई का काम करता था।

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई गई है। बाड़ी की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

ट्रैक्टर पर नहीं थी आगे-पीछे नंबर प्लेट

इस घटना में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि संबंधित ट्रैक्टर पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर अलग से भी कोई नंबर लिखा हुआ नहीं था। हालांकि, ट्रैक्टर के पंजीकरण और वैधानिक स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम छींदा के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 36 वर्षीय बिक्की की असमय मौत से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

खेती-किसानी के कार्यों के दौरान ट्रैक्टर चलाते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस हादसे ने एक परिवार से उसका कमाने वाला सदस्य छीन लिया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें