Fri, 20 Nov 2026 | 03:20:45 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

सेल्समेन की दबंगई : गरीबों के हक के राशन पर डाका! फिंगर लगवाकर भी नहीं दिया खाद्यान्न, मांगने पर सेल्समेन ने दिखाई दबंगई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 07:54 pm / Post views : 13

गरीबों के हक के राशन पर डाका! फिंगर लगवाकर भी नहीं दिया खाद्यान्न, मांगने पर सेल्समेन ने दिखाई दबंगई
शेयर करें:

जुलाई और अक्टूबर का राशन दबाने का आरोप, पात्रता पर्ची निरस्त कराने की धमकी से भड़का हितग्राही; परदेशी बंजारा ने एसडीएम केवलारी से लगाई न्याय की गुहार

Seoni, 19 November 2026

सिवनी / केवलारी यशो:- गरीब परिवारों को मिलने वाले सरकारी राशन पर किस तरह की मनमानी हो रही है, इसकी बानगी केवलारी तहसील के ग्राम कुम्हड़ा माल से सामने आई है। यहां एक हितग्राही ने उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन पर फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद राशन नहीं देने, बार-बार चक्कर लगवाने और बकाया खाद्यान्न मांगने पर गाली-गलौज कर पात्रता पर्ची निरस्त करवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। गरीब के हक का राशन मांगना भी अब गुनाह बनता नजर आ रहा है। पीड़ित ने अनुविभागीय दंडाधिकारी केवलारी को शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है।

ग्राम कुम्हड़ा माल निवासी परदेशी बंजारा पिता स्व. रामसेवक बंजारा ने 17 नवंबर 2026 को एसडीएम को दिए आवेदन में बताया कि उनकी परिवार आईडी क्रमांक 28598155 में दो सदस्य दर्ज हैं। परिवार को गांव की उचित मूल्य दुकान से सरकारी खाद्यान्न मिलता है।

फिंगरप्रिंट लिया, लेकिन राशन देने में कर दी आनाकानी

आवेदक के मुताबिक जुलाई 2026 में सेल्समेन शिवराम बंजारा ने उनका फिंगरप्रिंट लिया, लेकिन राशन नहीं दिया। पूछने पर बाद में जुलाई का राशन देने की बात कही गई। अगस्त माह में जब उनकी मां खाद्यान्न लेने पहुंचीं तो उन्हें जुलाई का बकाया राशन देने के बजाय अगस्त और सितंबर माह का राशन दिया गया। इस तरह जुलाई माह का खाद्यान्न फिर भी नहीं मिला।

अपना हक मांगा तो गाली-गलौज और धमकी का आरोप

शिकायत के अनुसार अक्टूबर माह में परदेशी बंजारा स्वयं राशन लेने पहुंचे और जुलाई का बकाया खाद्यान्न मांगा तो सेल्समेन ने उन्हें शाम 6 बजे के बाद आने को कहा। जब उन्होंने तत्काल राशन देने की बात कही तो आरोप है कि सेल्समेन आवेश में आ गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, पात्रता पर्ची निरस्त करवाने की धमकी देते हुए कथित तौर पर कहा कि जहां शिकायत करना है, कर लो।

दो महीने का राशन बकाया, प्रशासन से जवाबदेही की मांग

परदेशी बंजारा का आरोप है कि उन्हें जुलाई 2026 और अक्टूबर 2026 दोनों माह का राशन नहीं दिया गया है। सवाल यह है कि जब हितग्राही का फिंगरप्रिंट लिया जा चुका था तो खाद्यान्न कहां गया? यदि राशन वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं है तो हितग्राही को उसका हक देने में परेशानी क्यों हो रही है?

पीड़ित ने एसडीएम केवलारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बकाया खाद्यान्न दिलाने और संबंधित सेल्समेन के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अब प्रशासन की जवाबदेही

सरकारी राशन गरीब परिवारों के लिए राहत और अधिकार है, किसी सेल्समेन की मनमर्जी नहीं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि गरीब हितग्राही के अधिकारों के साथ गंभीर खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और गरीब परिवार को उसका हक कब तक दिलाता है।