Wed, 28 Oct 2026 | 07:43:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी बरघाट कॉलेज में युवाओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक सिवनी में अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब पर कसेगा शिकंजा सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना लोकतंत्र के नाम पर अराजकता क्यों? आरोपों का दम है तो न्यायालय जाइए, चुनाव मैदान में जनता के बीच आइए! छिंदवाड़ा चौक–नागपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस रोड खोलने की मांग, गंज क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन मंडला में टिम्बर कारोबारियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, निरंजन अग्रवाल और विकास गोहिल के प्रतिष्ठानों पर जांच खेतों में फसल, घरों में दीपावली की तैयारी… ऐसे वक्त बारिश-तूफान का अलर्ट, किसानों की बढ़ी धड़कनें” मध्यप्रदेश के शहरों को मिलेगा विकास का नया आधार, ₹1,320 करोड़ से अधिक के ऋण अनुबंध बड़ी मात्रा में विद्युत तार बरामद; चोरी के तार खरीदने का आरोप मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी बरघाट कॉलेज में युवाओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक सिवनी में अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब पर कसेगा शिकंजा सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना लोकतंत्र के नाम पर अराजकता क्यों? आरोपों का दम है तो न्यायालय जाइए, चुनाव मैदान में जनता के बीच आइए! छिंदवाड़ा चौक–नागपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस रोड खोलने की मांग, गंज क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन मंडला में टिम्बर कारोबारियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, निरंजन अग्रवाल और विकास गोहिल के प्रतिष्ठानों पर जांच खेतों में फसल, घरों में दीपावली की तैयारी… ऐसे वक्त बारिश-तूफान का अलर्ट, किसानों की बढ़ी धड़कनें” मध्यप्रदेश के शहरों को मिलेगा विकास का नया आधार, ₹1,320 करोड़ से अधिक के ऋण अनुबंध बड़ी मात्रा में विद्युत तार बरामद; चोरी के तार खरीदने का आरोप

सोलर ड्रायर तकनीक : सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 28, 2026 06:46 pm / Post views : 6

सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना
शेयर करें:

फल-सब्जियों के संरक्षण और प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा, उपज की बर्बादी घटाने और बेहतर कीमत दिलाने की पहल

Seoni, 28 October 2026

सिवनी यशो:- जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषक परिवारों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सोलर ड्रायर तकनीक को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना के माध्यम से प्रस्तावित इस परियोजना से जिले के 300 आदिवासी कृषक परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना नवंबर 2026 से प्रारंभ करने की तैयारी है।

salra-darayara-takanaka-sa-janajataya-kashhaka-ka-aaya-bugdhhana-ka-pahal-6ae1f5990ec65.webp

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में प्रस्तावित इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी उपज के बेहतर उपयोग, संरक्षण और मूल्य संवर्धन के अवसर उपलब्ध कराना है। परियोजना का क्रियान्वयन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की योजना के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है।

जिले में स्थापित होंगे 300 सोलर ड्रायर

जिला उद्यानिकी अधिकारी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के अनुसार, परियोजना के तहत संपूर्ण सिवनी जिले में 300 सोलर ड्रायर स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। इसका क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर कृषक समूह बनाकर किया जाएगा। परियोजना की प्रस्तावित अवधि तीन माह निर्धारित की गई है।

सोलर ड्रायर तकनीक की मदद से किसान फल, फूल, सब्जियों और औषधीय उत्पादों को सूर्य की ऊर्जा से सुखाकर सुरक्षित रख सकेंगे। इससे कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों के प्रसंस्करण और संरक्षण में सहायता मिलेगी।

कम कीमत पर उपज बेचने की मजबूरी होगी कम

किसानों के सामने अक्सर ऐसी स्थिति आती है, जब बाजार में उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने के बावजूद भंडारण की सीमित व्यवस्था के कारण उन्हें अपनी फसल जल्द बेचनी पड़ती है। सोलर ड्रायर तकनीक इस चुनौती से निपटने में मददगार साबित हो सकती है।

उत्पादों को सुखाकर सुरक्षित रखने से उनकी उपयोग अवधि बढ़ाने और उचित समय पर विपणन करने के अवसर मिल सकते हैं। इससे किसानों को बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बेहतर मूल्य प्राप्त करने की दिशा में मदद मिलेगी।

उपज की बर्बादी कम करने और अतिरिक्त आय का अवसर

सोलर ड्रायर तकनीक से कृषि उत्पादों की बर्बादी कम करने, गुणवत्ता बनाए रखने और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने में सहायता मिल सकती है। विशेष रूप से फल, सब्जियों और औषधीय उत्पादों के प्रसंस्करण से किसानों को अपनी उपज का बेहतर उपयोग करने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस पहल से आदिवासी कृषक परिवारों को कृषि आधारित आजीविका के नए विकल्प उपलब्ध कराने और अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाएं विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में कृषि उत्पादों के संरक्षण एवं प्रसंस्करण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें