कांग्रेस को सिर्फ राजनीति की चिंता, दुनिया युद्ध और आर्थिक संकट से जूझ रही : शेषराव यादव
वैश्विक आर्थिक संकट और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस को घेरा, बोले- जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा विपक्ष
शेषराव यादव कांग्रेस पर हमला – कांग्रेस को सिर्फ राजनीति की चिंता
Chhindwara May 16, 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार और आर्थिक अव्यवस्था देश की पहचान बन गई थी, वे आज जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आम जनता की वास्तविक समस्याओं की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने की चिंता सता रही है। आज पेट्रोल की कीमतों पर बयान देने वाले वही लोग हैं, जिनके शासनकाल में रसोई गैस, दाल, तेल, चीनी और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई थीं।
यह भी पढ़े :-गर्व से कहो ये स्वदेशी: पीएम मोदी ने मन की बात में दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश – शेषराव यादव
वैश्विक संकट का असर पूरी दुनिया पर
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध, अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के कारण पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि केवल भारत में नहीं, बल्कि विश्व के लगभग सभी देशों में देखने को मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों, आपूर्ति प्रभावित होने और वैश्विक संकटों का असर हर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। ऐसी परिस्थितियों में कई देशों के विपक्षी दल अपनी सरकारों के साथ खड़े होकर राष्ट्रहित में सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- विकसित भारत 2047 के संकल्पों को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 : भारती पारधी
कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति का आरोप
श्री यादव ने कहा कि दुर्भाग्य से भारत में कांग्रेस और विपक्षी दल वैश्विक संकट जैसी परिस्थितियों में भी जनता को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। देशहित में सरकार का साथ देने के बजाय वे हर परिस्थिति में सत्ता हासिल करने के अवसर तलाशने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न तो आज जैसी वैश्विक युद्ध परिस्थितियां थीं, न अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों का दबाव था और न ही पेट्रोलियम आपूर्ति को प्रभावित करने वाला कोई बड़ा वैश्विक संकट, फिर भी महंगाई चरम पर थी।
यह भी पढ़े :-शौर्य का सिंदूर: जब भारत ने मौन नहीं प्रतिशोध चुना
कांग्रेस शासनकाल की नीतियों पर सवाल
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उस समय पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते रहे, जिससे आम आदमी का घर चलाना तक मुश्किल हो गया था।
उन्होंने कहा कि उस दौर की महंगाई का कारण कोई विश्वव्यापी आपदा नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकारों की गलत आर्थिक नीतियां, भ्रष्टाचार, घोटाले और प्रशासनिक विफलता थी।
यह भी पढ़े :- “4 हजार रुपए क्विंटल गेहूं और 800 रुपए बोनस हुआ तो किसानों की बल्ले-बल्ले”
सोने की कीमतों पर तंज
शेषराव यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को दो दिन पहले तक 1 लाख 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सोना खरीदने में कोई परेशानी नजर नहीं आ रही थी, वही आज पेट्रोल के दाम में 3 रुपये की वृद्धि पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि यह चिंता आम नागरिकों के हित की नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावे और अवसरवादी बयानबाज़ी का हिस्सा है।



