WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशखेलमनोरंजनसिवनी

केवलारी : खामी–उगली में भव्य ‘जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे किसानों को संबोधित

दो दिवसीय बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन, हजारों किसानों की होगी सहभागिता – परंपरा, कृषि और ग्रामीण संस्कृति का संगम

Shivraj Singh Chouhan Keolari

केवलारी : खामी–उगली में भव्य ‘जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे किसानों को संबोधित

दो दिवसीय बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन, हजारों किसानों की होगी सहभागिता – परंपरा, कृषि और ग्रामीण संस्कृति का संगम

सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खामी–उगली में किसानों की आस्था, परंपरा और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े भव्य “जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन एवं पारंपरिक बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता” का दो दिवसीय आयोजन 14 एवं 15 मार्च 2026 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को आयोजित होगा।

इस अवसर पर देश के लोकप्रिय किसान नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan Keolari) वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर क्षेत्र के किसानों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

किसानों और ग्रामीण संस्कृति का महोत्सव

यह आयोजन किसानों के सम्मान, उनकी मेहनत और ग्रामीण परंपराओं को समर्पित है। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों किसान, ग्रामीणजन, युवा, जनप्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

पारंपरिक बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति की जीवंत पहचान मानी जाती है, जिसमें किसान अपने बैलों की ताकत, प्रशिक्षण और समन्वय का प्रदर्शन करते हैं।

दो बार भोपाल जाकर दिया था आमंत्रण

पट प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन समिति के सदस्य दो बार भोपाल जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan Keolari) से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह कर चुके थे।

उन्होंने कार्यक्रम में आने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन व्यस्त शासकीय दौरे के कारण उनका प्रत्यक्ष रूप से आना संभव नहीं हो पाया।

Shivraj Singh Chouhan Keolari-  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किसानों से करेंगे संवाद

समिति द्वारा क्षेत्र के किसानों के लिए वीडियो संदेश जारी करने का निवेदन किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नतापूर्वक कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने और किसानों से संवाद करने की सहमति दी।

इस दौरान वे कृषि विकास, किसान कल्याण, प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक तथा केंद्र सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

किसानों और युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

आयोजक समिति ने क्षेत्र के किसान भाइयों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और केंद्रीय कृषि मंत्री के वर्चुअल संबोधन से लाभान्वित हों।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2232324&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!