मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नमामि गंगे अभियान के तहत दलसागर तालाब में श्रमदान

सिवनी विधायक दिनेश राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुबे ने की सहभागिता

नमामि गंगे अभियान के तहत दलसागर तालाब में श्रमदान - Seoni News

सिवनी यशो:- शुक्रवार, 07 जून को प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार सिवनी नगर के ऐतिहासिक दलसागर तालाब से नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और जल संरचनाओं के संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने नगर के दलसागर तालाब मे अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के साथ श्रमदान किया। शुक्रवार को प्रातः 06:30 बजे विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश शासन के नमामि गंगे अभियान अंतर्गत जिलें में जल संरचनाओं के उन्नयन के प्रारंभ हुए कार्य के तहत जिला मुख्यालय के दल सागर तालाब मे भाजपा जिलाध्यक्ष जिला कलेक्टर  क्षितिज सिंघल, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह  एवं जनप्रतिनिधि गण, अन्य अधिकारी, कर्मचारी गणों के साथ सफाई अभियान में श्रमदान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button