WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

राष्ट्रपति ने एनडीए को सरकार बनाने का न्यौता दिया, नरेद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने गये, 09 जून को शपथ ग्रहण

नई दिल्ली :- 18 वीं लोकसस्भा के लिये मतगणना की संपन्न प्रक्रिया में भाजपा नीत एनडीए गठ बंधन को 293 सीटे प्राप्त हुई । वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 235 सीटे प्राप्त हुई है । अब सरकार बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 17 वीं लोकसभा के प्रधानमंत्री पद से पिछले दिनों त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को सौंपते हुये 17वीं लोकसभा की मंत्रीपरिषद को भंग करने का पत्र सौंपा था । राष्ट्रपति ने नई सरकार के गठन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद पर बने रहने के लिये कहा था ।

लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद एनडीए ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना है । कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने एनडीए को सरकार बनाने का न्योता दिया है । नरेन्द्र मोदी तीसरी बार 9 जून को शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह के लिये तैयारियाँ प्राभंभ हो गयी है । शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये विदेशी मेहमानों सहित देश की हस्तियों और राजनैतिक दलों के नेताओं को आमंत्रण दिये जायेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!