Fri, 23 Oct 2026 | 11:19:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

श्रावणी उपाकर्म महापर्व 9 अगस्त को बैनगंगा लखनवाड़ा घाट पर — सभी विप्रजनों से उपस्थित होने का आग्रह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 03, 2025 08:50 pm / Post views : 674

श्रावणी उपाकर्म महापर्व 9 अगस्त को बैनगंगा लखनवाड़ा घाट पर — सभी विप्रजनों से उपस्थित होने का आग्रह
शेयर करें:
Seoni 03 August 2025
सिवनी  यशो :- जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2025, शनिवार (रक्षाबंधन) को ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण पर्व “श्रावणी उपाकर्म” बड़े धूमधाम और वैदिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 9:30 बजे से पुण्य सलिला मां बैनगंगा के लखनवाड़ा घाट पर प्रारंभ होगा, जो लगभग दो घंटे चलेगा।
इस विशेष अवसर पर पं. श्री सनत कुमार उपाध्याय, पं. धर्मवीर अजित तिवारी, पं. सोनू महाराज (पुजारी संघ अध्यक्ष) और पं. ओम दीक्षित सहित कई विद्वान आचार्य गण मुख्य अनुष्ठान कराएंगे।
वैदिक महत्व और परंपरा
श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों के ब्रह्मवर्चस्व संवर्धन का पर्व है, जो प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) को मनाया जाता है।
इस दिन दशविध स्नान, वैदिक हवन, पितृ तर्पण, नूतन यज्ञोपवीत धारण आदि के माध्यम से आत्मशुद्धि और पाप-प्रायश्चित किया जाता है।
भारत सरकार ने इस दिन को संस्कृत दिवस के रूप में भी घोषित किया है।
सिवनी में यह परंपरा ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से श्रद्धेय श्री गौरीशंकर तिवारी जी द्वारा वर्ष 1980 से प्रारंभ हुई और आज तक निरंतर जारी है।

अनुष्ठान की विशेष विधियां

इस अवसर पर विद्वान आचार्य गण द्वारा निम्न धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न कराई जाएंगी —
तीर्थस्नान
पंचगव्य प्राशन
हेमाद्रि संकल्प
दशविध स्नान
सूर्योपस्थान
ऋषि पूजन
नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण
देव-ऋषि-पितृ तर्पण
प्राणायाम

आयोजकों का आह्वान

जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पं. ओमप्रकाश तिवारी, जिला संयोजक अजय मिश्रा, पं. प्रशांत तिवारी, नगर अध्यक्ष अशोक तिवारी एवं पुजारी संघ अध्यक्ष पं. सोनू महाराज ने सिवनी सहित नागपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों के ब्राह्मण बंधुओं से इस महापर्व में सम्मिलित होने की अपील की है।
सभी से आग्रह है कि जनेऊ का बंडल, पूजन सामग्री, पंचपात्र, आसान एवं ब्राह्मणोचित वस्त्र साथ लाएं। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का आयोजन होगा।
संपर्क सूत्र
📞 9131914714 | 9981491251 | 8982320144

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष