एक जिला–एक उत्पाद के तहत सीताफल आधारित कार्यशाला 16 जनवरी को
एक जिला–एक उत्पाद के तहत सीताफल आधारित कार्यशाला 16 जनवरी को
उन्नत खेती, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़ेगा सिवनी का सीताफल किसान
Seoni 14 January 2026
सिवनी यशो:-कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा
मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी), जबलपुर
के संयुक्त तत्वावधान में
एक जिला–एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत
सीताफल आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
16 जनवरी 2026, शुक्रवार को
प्रातः 11:00 बजे से
होटल साईं रेसीडेंसी, सिवनी में किया जाएगा।

सीताफल की उन्नत तकनीक पर मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शन
सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग के अनुसार कार्यशाला में
सीताफल की उन्नत खेती तकनीक,
विपणन रणनीति एवं प्रसंस्करण
से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी,
जिससे किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर खुलेंगे।
किसान, एफपीओ और उद्यमियों की होगी सहभागिता
कार्यशाला में जिले के
सीताफल उत्पादक कृषक, सीताफल आधारित एफपीओ सदस्य,
प्रसंस्करण इकाइयों के उद्यमी तथा क्रेता–विक्रेता
भाग लेंगे।
प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करेंगे और
सीताफल आधारित आजीविका संवर्धन पर मंथन होगा।



