छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

छिंदवाड़ा–नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस पलटी, 6 यात्री घायल; 2 की हालत गंभीर

टीकमगढ़ से नागपुर जा रही बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर तेदनी के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त

Chhindwara, 09 December 2025
छिंदवाड़ा यशो :- छिंदवाड़ा–नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। टीकमगढ़ से नागपुर जा रही एक स्लीपर बस तेदनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 यात्री घायल हो गए। इनमें से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 करीब रात 3 बजे हर्रई थाना क्षेत्र में स्लीपर बस पलटी। शुरुआती जांच में बस के अनियंत्रित होने को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में जारी है।

स्लीपर बस पलटी सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुँचाया।
रात का समय होने के कारण राहत कार्य में बाधाएँ आईं, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हालात नियंत्रित किए।

https://www.jagran.com/madhya-pradesh/jabalpur-bus-accident-in-chhindwara-6-injured-2-critical-40066417.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!