📰 रूका नहीं स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान, 31 मार्च 2028 तक बढ़ी समय सीमा
विरोध से नहीं, योजना क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु बढ़ाई गई अवधि
Seoni 07 October 2025
सिवनी यशो:- भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने स्मार्ट मीटर स्थापना की समय-सीमा 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दी है। कुछ माध्यमों में यह खबर चलाई जा रही थी कि उपभोक्ता विरोध के कारण स्मार्ट मीटर अभियान रोक दिया गया है, जबकि यह दावा पूरी तरह असत्य और भ्रामक है।
वास्तव में यह निर्णय आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के सुचारू क्रियान्वयन के लिए लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार डिस्कॉम्स को ₹900 प्रति मीटर अनुदान प्रदान कर रही है।
मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने भी राज्य में स्मार्ट मीटर अभियान की समय सीमा 2028 तक बढ़ाने की अनुमति दी है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, ऊर्जा दक्षता और पारदर्शिता प्रदान करते हैं।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर द्वारा अब तक 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
साथ ही 10 किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को सौर्य अवर्स (सुबह 9 से शाम 5 बजे) के दौरान बिजली खपत पर 20% छूट का लाभ मिल रहा है।
https://x.com/mpeastdiscom/status/1975255288816279713
#SmartMeter #FactCheck #JansamparkMP #MadhyaPradesh #mpez #mppkvvcl #mpeastdiscom #mpeb #Jabalpur #Rewa #Sagar #Shahdol #energy #electricity #FactsOnly #FactsMatter #FactsThatMatter


