मध्यप्रदेशसिवनी
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया सायबर सतर्कता रथ का शुभारंभ
नागरिकों को सायबर अपराधों से सुरक्षा के उपाय बताएगा यह रथ
Seoni, 07 October 2025
सिवनी यशो:- भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिवनी में मंगलवार को सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सायबर सतर्कता रथ का शुभारंभ किया गया। सीएसपी पूजा पांडे ने सायबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ अगले दो दिन तक शुक्रवारी चौक, गणेश चौक, छिंदवाड़ा चौक, लूघरवाड़ा और बरघाट नाका सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर जाएगा और नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के सरल उपाय बताएगा।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक शशिकांत कलसुले, लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार दिसोरिया, प्रबंधक सुरेश कुमार, शांतनु कुमार, चेताली और चित्रा तथा बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।
https://internationalsecurityjournal.com/ways-to-prevent-cyber-crime/


