WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

जिले में एक माह चलेगा नशा मुक्त समाज बनाने ब्रह्मकुमारी संस्थान का विशेष जागरूकता अभियान

समाज और परिवार की संपूर्ण सुख शांति को नष्ट करता है नशा –

सिवनी यशो:- शराब तंबाकू बिड़ी सिगरेट आदि व्यसन मनुष्य के जीवन का सामाजिक मानसिक शारीरिक नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं, साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुख शांति आपसी सामंजस्य बच्चों का डेवलपमेंट , सबको नष्ट भी कर रहा हैं ।
ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में सुख शांति स्थापित करने के लिए , बच्चों का डेवलपमेंट परिवार की सुख शांति समृद्धि के लिए मनुष्य जीवन में आनंद खुशियां लाने के लिए विगत अनेक वर्षों से निरंतर प्रयासरत है, इस तारतम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की मेडिकल विंग के द्वारा नशा मुक्ति अभियान का पूरा एक कैंपेन आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान सिवनी जिले में एक मास तक निरंतर चलता रहेगा, सिवनी जिले की प्रत्येक ब्लॉक पर जाकर अनेक गांवों में जाकर शहरों में जाकर लोगों को नशे के नुकसान के विषय में समझाया जा रहा है ताकि उनके जीवन में सुख शांति आ सके ,परिवार पुन: एकजुट हो सके । आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से स्थितियां, अच्छी हो सके, ऐसी सुंदर समझदारी देकर जागरूकता लाने का सुंदर कार्य किया जा रहा है ।

यह अभियान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रह्माकुमारी तपस्वी ब्रह्मा कुमार तपस्वी साधकों के माध्यम से निरंतर किया चल रहा है, और इसमें जागरूकता लाने के लिए वीडियो शो बनाया हुआ है ,अंतरराष्ट्रीय स्तर का और एक बहुत सुंदर रथ आया हुआ है, उक्त रथ में नशा के दुष्परिणामों को लेकर बहुत सुंदर ऑडियो वीडियो सपोर्ट दिया हुआ है, उसी में कुंभकरण की चलित झांकी भी बनाई गई है जो हमे नशा मुक्त होने की प्रेरणा देता है, जब यह रथ गांव गांव शहर शहर में पहुंचता है, तो लोगों के लिए आकर्षण का अदभुत केंद्र होता है, और उन सब के माध्यम से ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा जो व्यसन मुक्ति का सुंदर अभियान चलाया जा रहा है ।

इसको गांव-गांव में शहर – शहर में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं ,और स्वयं आगे होकर प्रतिज्ञा कर रहे हैं क्योंकि नशा छोडऩे की बात नहीं कर रहे, बल्कि भावनात्मक कमजोरी को दूर करने की बहुत बढिया टिप्स दे रहे है, उनके अंदर आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर रहे है, जिससे उनके अंदर जागरूकता आ रही है नशा करने वालो का कहना है की, इस अभियान में हमे समझा जा रहा है ,और स _सम्मान हमारी मजबूरियों को समझ हमे मदद कर रहे है ,हमारे प्रति घृणा नफरत और अपमान के शब्द इस अभियान में प्रयोग नही किया गया । इस कारण हम भी इस अभियान में शामिल होकर हमारी तरह नशा में फसे भाई बहनों को मुक्त करेगें

उक्त नशा मुक्ति अभियान का रथ जो बहुत सुंदर रूप से सजा हुआ है ,जो पूरे भारत भ्रमण करने के बाद सिवनी जिले में प्रवेश किया है ,लखनादौन केवलारी घंसौर छपारा कहानी उगली पलारी, केवलारी इत्यादि अनेक स्थानों से होते हुए उक्त रथ 27 तारीख को सिवनी में पहुंचेगा और सिवनी के अनेक गांवों में जाकर मोहल्ले में जाकर नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर लोगों को लाभान्वित करेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!