मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष की विदाई समारोह में शामिल होंगे प्रांत अध्यक्ष
पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, संभाग के सभी आठों जिलों एवं संभागीय प्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित, उच्च पद प्रभार, चतुर्थ क्रमोन्नति ,पुरानी पेंशन, जैसे मुद्दे बैठक में रखे जाएंगे
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शिक्षक संघ (Madhya Pradesh Teachers Association) के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा जो कि 31 मई को उच्च श्रेणी शिक्षक (upper division teacher) के पद से सेवानिवृत (retired) हो रहे हैं के विदाई समारोह (farewell ceremony) में शामिल होने प्रांत अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठोर भोपाल से छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी पहुंचेंगे। प्रांत अध्यक्ष के प्रथम सिवनी आगमन पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा उनका गर्म जोशी से अभिनंदन स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर (Saraswati Shishu Mandir) के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार (Dr. Bhimrao Ambedkar Auditorium) में आयोजित विदाई समारोह में प्रांत अध्यक्ष शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में जबलपुर संभाग (Jabalpur division) के सभी आठों जिलों एवं संभागीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के समापन उपरांत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत अध्यक्ष के समक्ष सिवनी जिले में संघ के द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण रखा जावेगा । साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जावेगी।जिसमें उच्च पद प्रभार,चतुर्थ वेतनमान, पुरानी पेंशन (old pension) और अर्जित अवकाश जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा जावेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों से उपस्थित होने की अपील की गई।



