छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह आज आयेंगे

Chhindwara 11 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :- प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 12 जून 2025 को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह प्रात: 11 बजे एक कार्यक्रम में पत्रकारवार्ता एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे एवं दोपहर 02 बजे सिल्वर शाईन होटल छिंदवाड़ा में प्रबुध्दजन सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह शाम 04 बजे छिंदवाड़ा से पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम के लिये प्रस्थान करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!