WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश के हत्यारों पर हो कठोर कार्रवाई- राकेश अग्रवाल

   सिवनी यशो:- जिले के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में गौवंश की हत्या की घटना के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए अग्रवाल समाज सिवनी ने सोमवार को अन्य संगठनों के साथ राज्यपाल के नाम सोमवार को नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समाज के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (भालोटिया), महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा है कि बीते दिनों सिवनी के पिंडरई, कुरकुघाट, मझगवां, कड़वे थावरी, सेमराताल आदि स्थानों में गला रेत कर गौवंश को जंगल व नदी में फेका गया है। हिंदू समाज गाय को माता मानकर पूजा करता है। कुछ लोगों द्वारा एक विशेष दिन (17 जून) को जानबूझकर लगभग 60 से अधिक गोवंश (गाय-बैल) की हत्या कर हिंदु समाज की आस्था पर चोट की गई है। इससे सकल हिंदू समाज में रोष व नाराजगी है। कुछ तत्वों द्वारा जानबूझकर ऐसी घटनाएं कारित कर साम्प्रादायिक विद्वेष फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। ज्ञापन में अग्रवाल समाज सिवनी ने मांग की है कि षडय़ंत्र की उच्च स्तरीय जांच कराकर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाए तथा आरोपितों व उनके संरक्षणकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना करने की अपराधी हिम्मत ना कर सके। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महासचिव नरेश अग्रवाल, सहसचिव सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तरूण अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल पलारी, ललित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!