लंबे समय बाद सिवनी में महिला कलेक्टर की पदस्थपना
2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन सिवनी जिले की की नई कलेक्टर होंगी। लंबे समय से सिवनी जिले में किसी महिला कलेक्टर की पदस्थी नहीं रही है । 90 के दशक में श्रीमती आभा आस्थाना सिवनी जिले महिला कलेक्टर रही है उसके पश्चात तीस से अधिक समय बाद महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई है । यहाँ बता दें । आई ए एस संस्कृति जैन (sanskriti jain ias) 2015 बैच की आई ए एस है वह मऊगंज एस डी एम, सतना अपर कलेक्टर सहित अन्य स्थानों पर पदस्थ रही है । वर्तमान मे रीवा नगर निगम आयुक्त के पद पदस्थ रही है । संस्कृति जैन के पति आई पी एए अधिकारी है ।
संस्कृति जैन ने रीवा को स्वच्छता के क्षेत्र तीसरे नंबर की रेटिंग दिलाने के लिये काफी बेहत काम किया है । बताया जाता है कि स्वच्छता और आसामाजिक तत्वों के प्रति उनका बहुत कड़ा रूख और सख्त कार्यवाही उनकी कार्यशैली है ।
लंबे समय बाद महिला कलेक्टर के रूप सिवनी जिले उनकी पदस्थी से मातृशक्ति बेहद उत्साहित है और उम्मीद की जा रही है कि उनके कार्यकाल में इस दिशा में बेहतर कार्य होंगे ।
नशीले पदार्थो, सट्टा माफियाओं, गोवंश की तस्करी जैसे अपराधों पर उनका नियंत्रण अच्छा रहने की संभावना है ।





