व्यापारसिवनी

शैक्षणिक भ्रमण के लिये पहुँचे छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने दिये सफलता के टिप्स 

एसपी ऑफिस के कार्यों को देखने-समझने पहुंचे विद्यार्थी  

छपारा यशो:-  शासकीय आईटीआई कॉलेज में अध्ययनरत व्यवसाय स्टेनोग्राफर हिंदी के छात्र-छात्राओं के दल ने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों के कार्य और उसके तरीके को देखा व समझा। विद्यार्थियों के प्रश्नों का अधिकारियों ने समाधान भी किया। 
आईटीआई प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में अभिवृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी श्रृंखला में व्यवसाय आशुलिपि हिंदी के प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण करा कार्यालय पद्धति से अवगत कराया जा रहा है। 
शैक्षणिक भ्रमण के लिये पहुँचे छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने दिये सफलता के टिप्स  - Seoni News
भ्रमण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के सभी अभिन्न अंग यथा नगर रक्षा समिति, मोहल्ला समिति, आरडब्ल्यू विषय में विस्तार से समझाया। आम नागरिकों के अधिकार, विभिन्न धाराएं, एफआईआर दर्ज करने की बाद विभिन्न कार्यालयीन प्रक्रिया, अपराध की विवेचना इत्यादि के विषय में सूक्ष्मता से समझाया । उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से उनके पाठ्यक्रम की जानकारी लेते हुए उनसे कहा कि कैसे लगन, कड.ी मेहनत , और आत्मविश्वास से बडे से बडे पद को हासित किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बनने तक की अपनी जीवन यात्रा को भी बच्?चें के साथ साझा किया । 
जिला पुलिस अधीक्षक ने छात्रों की सफलता के लिए सूत्र दिए जिससे उन्हें सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी । 
जैसे 1 इच्छा+सकारात्मक दृष्टिकोण = सफलता 
2 इच्छा + नकारात्मक दृष्टिकोण = अपराध
3 कड़ी मेहनत +आत्मविश्वास = सफलता ।
 कार्यालय में उपस्थित निरीक्षक ने बताया कि पुलिस में आने वाली शिकायतें तीन प्रकार की होती हैं। जनता की जनता के विरूद्ध ,जनता की पुलिस के विरूद्ध, पुलिस की पुलिस के विरूद्ध । इन शिकायतों के निष्पादन के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की । इसके अलावा विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की संरचना व पुलिस आरक्षक से लेकर महानिदेशक पद के दायित्व व अधिकारों की जानकारी दी । महिला अपराध एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों व महिला के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और छात्राओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें। पुलिस विभाग सदैव उनके संरक्षण के लिए तत्पर है। 
शैक्षणिक भ्रमण के लिये पहुँचे छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने दिये सफलता के टिप्स  - Seoni News
 पुलिस विभाग के विभिन्न पदों की प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया व विशेषत: आईटीआई के स्टूडेंट्स को किस प्रकार पुलिस विभाग में जॉब के अवसर उपलब्ध हैं, के विषय मे जानकारी दी। कार्यालय की स्टेनोग्राफर खुशबू पारधी ने एसपी ऑफिस में स्टेनोग्राफर के प्रति दायित्व उनका निष्पादन, समय का प्रबंधन उसमें ध्यान रखने योग्य प्रमुख बिंदु एक सफल स्टेनोग्राफर के गुणों के विषय मे बताया और सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। छात्रा सबा अंसारी ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उनमें ऊर्जा का संचार हुआ और आत्म विश्वास में वृद्धि हुई। छात्रा महिमा ने इस भ्रमण को कैरियर के दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया। इस भ्रमण में संस्था के संजय

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button