सिवनी

नगर के आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

    छपारा यशो:- नगर के विद्या भारती से सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर छपारा में गत दिवस गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में संस्था के व्यवस्थापक सुनील दत्त पाठक की उपस्थिति रही उक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार शिववेदी एवं समस्त स्टाफ के लोग सम्मिलित हुए।


     यह कार्यक्रम बच्चों के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे आचार्या श्रीमति वर्षा राजपूत ने विद्यालय को 2 गमले भेंट किया और समस्त भैया बहनों में ने सभी शिक्षकों का सम्मान गुलदस्ता एवं श्रीफल से किया। सभी शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को शुभाशीष प्रदान किया और गुरु की महिमा के बारे में सभी ने बच्चों को बताया अंत में प्रभारी प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही यादगार के तौर पर विद्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!