WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

बघराज उपार्जन केंद्र में गड़बड़ियों का खुलासा: विधायक दिनेश राय मुनमुन का औचक निरीक्षण

किसानों से अधिक उपज लेने और घटिया बारदाने देने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सिवनी, 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)

सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने बुधवार को ग्राम बघराज स्थित अरिहंत वेयर हाउस में संचालित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत उजागर कर दी।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक को बताया कि उनसे निर्धारित मात्रा से अधिक उपज ली जा रही है और बदले में उन्हें घटिया गुणवत्ता के पुराने व फटे बारदाने दिए जा रहे हैं। इस पर विधायक ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

बघराज उपार्जन केंद्र निरीक्षण करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बघराज उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते हुए

किसानों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसान बंधुओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए और एक ग्राम भी अतिरिक्त उपज न ली जाए।

फटे बारदानों को तत्काल बदलने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में पुराने और फटे बारदानों का उपयोग सामने आया, जिस पर विधायक ने तत्काल उन्हें बदलकर अच्छी गुणवत्ता के नए बारदाने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बघराज उपार्जन केंद्र निरीक्षण करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बघराज उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते हुए

व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

विधायक ने उपार्जन केंद्र प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं को तुरंत सुधार कर सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!