क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

थाना कोतवाली ने 9.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मंडला यशो:- शहर में स्मेक का चलन तेजी से शुरू हो गया है, युवक इस जान लेवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं नशे के सौदागर युवकों को अपना निशाना बना रहे हैं। जानकारी अनुसार इस नशे की गिरफ्त में आकर जिले में अब तक कई युवकों ने अपनी जान तक ले ली है। वहीं आए दिन कई युवक इस नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी, डकेती की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
युवक से 9.43 ग्राम स्मैक जप्त
पुलिस थाना कोतवाली को सूचना मिली कि कोष्ठा मोहल्ला में आदित्य कुमार साहू उर्फ छोटू निवासी शहीद उदय चंद वार्ड मंडला अवैध मादक पदार्थ स्मैक अवैध रूप से विक्रय करने के लिए पॉलिथीन में रखकर खड़ा है। सूचना के आधार पर उक्त आरोपी से करीब 9.43 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) अवैध मादक पदार्थ कीमती करीबन 19500 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं गांजा कहां से एवं किस से लाए थे के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, उनि प्रीति वर्मा, उप निरीक्षक खुशबू बिसेन, सउनि भुवनेश्वर वामनकर प्रआर अभिषेक मिश्रा आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, मानसिंह ,रमेश सिंगरौरे, इसरार खान, राखी बघेल साइबर सेल सुरेश भटेरे की भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button