Seoni 03 January 2026
सिवनी यशो:- ठंड के मौसम में जरूरतमंद वृद्धजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा सिवनी के तत्वावधान में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरांगना बहनों ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। बातचीत में सामने आया कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनका परिवार नहीं है अथवा पारिवारिक सहयोग के अभाव में वे वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं। वृद्धजनों ने बताया कि इस पड़ाव पर वे अपने हमउम्र लोगों के बीच अपनत्व, सुरक्षा और देखभाल का भाव महसूस करते हैं।
भविष्य में हर आवश्यकता पूरी करने का लिया संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित सभी वीरांगना बहनों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि भविष्य में यदि वृद्धाश्रम में निवासरत किसी भी बुजुर्ग को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी, तो उसे पूरा करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। यह पहल समाज में संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बनी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में
प्रदेश उपाध्यक्ष सविता गौतम,
जिलाध्यक्ष खुशाली चौहान,
वीणा राजपूत, सुशीला चौहान, शोभा राजपूत, मीना चौहान, गायत्री राजपूत, आकांक्षा सेंगर, बीना सिंह, कीर्ति तोमर, पूजा राजपूत एवं श्रद्धा चौहान ने सक्रिय सहभागिता निभाई।



