मध्यप्रदेशसिवनी

मुख्य अभियंता की हठधर्मिता ने बूंद – बूंद पानी के लिये तरसा दिया

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर, मुख्य अभियंता पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें

Seoni 01 April 2025
सिवनी यशो:- जैसा कि दैनिक यशोन्नति द्वारा पूर्व में ही यह प्रकाशित किया जा चुका है कि भीमगढ़ बांध निर्धारित मात्रा में पानी का स्टोर नहीं रखा गया है और आगामी दिनों में जिले में भीषण जल संकट की स्थिती निर्मित हो सकती है । भीमगढ़ जलाशय के सहारे संचालित होने वाली पेयजल प्रदाय इकाईयाँं अप्रैेल माह में ही दम तोड़ रही है अनेक स्थानों पर पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है और इसमें सबसे अधिक प्रभावित सामूहिक नल जल योजनाएँ और सिवनी नगर की पेयजल सप्लाई लडलखड़ा रही है ।

मुख्य अभियंता की हठधर्मिता ने बूंद - बूंद पानी के लिये तरसा दिया - Seoni News

अनेक स्थानों से पेयजल की सप्लाई में आ रही बाधा से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन परेशान हो रहे है । बताते है कि दिन भर पानी की समस्या को लेकर आ रहे आवेदन और फोन से विधायक की चिंता बढ़ गयी है । सिवनी विधायक श्री राय ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि पेयजल की समस्या जल संसाधन के प्रभारी मुख्य अभियंता की हठधर्मिता के कारण बढ़ गयी है मामले की जाँच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

सिवनी विधायक ने अपने में लिखा है कि ग्रीष्म ऋतु में आमजनों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु पानी की एक निश्चित मात्रा भीमगढ़ बॉध में आरक्षित रखी जाती है ताकि पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो सके, किन्तु जल संसाधन विभाग सिवनी में पदस्थ प्रभारी मुख्य अभियन्ता अशोक डहेरिया द्वारा पेयजल के लिए भीमगढ़ बॉध में स्टोर (आरक्षित) रखे गये पानी को अपनी हठधर्मिता के चलते बालाघाट जिले की ओर जाने वाली नहरों एवं नदियों-तालाबों में छोड़ दिया गया है तथा नदी-नालों से जबरदस्ती पानी बहा दिया गया, जिससे सामूहिक नल-जल योजना, अनेक ग्रामों के साथ ही नगरपालिका सिवनी की पेयजल सप्लाई बंद हो गई और ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है । तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

सिवनी विधायक ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु के माह अप्रैल में पेयजल सप्लाई की यह स्थिति है तो आगामी माहों में पेयजल समस्या की और भीषण स्थिति निर्मित होगी । श्री राय ने कहा है कि स्थिती को निर्मित करने के लिये दोषी श्री डहेरिया द्वारा पेयजल के लिए भंडारित पानी को नहरों, नदी-नालों में छोड़े जाने के कार्य की उचित जॉच एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं आमजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुंनिश्चित की जाये ।

जिला कलेक्टर को लिखे पत्र के साथ श्री राय ने मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश के मुख्य सचिव एवं जलसंसाधन विभाग के मुख्य सचिव को पत्र की प्रतिलिपि प्रेषित की है ।

सिवनी विधायक का प्रयास लाया रंग, हट गयी शराब दुकान

मुख्य अभियंता की हठधर्मिता ने बूंद - बूंद पानी के लिये तरसा दिया - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button