अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Seoni 07 February 2026
सिवनी यशो:- यंग स्टार क्लब, सिवनी के तत्वावधान में स्वर्गीय सौभाग्यचंद मालू की स्मृति में आयोजित
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
07 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुनील कुमार मेहता (पुलिस अधीक्षक, सिवनी) रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत जैन (पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा) ने की।
विशेष अतिथि के रूप में महेंद्र उइके (वन मंडल अधिकारी, उत्तर सिवनी) एवं
पूर्व ओलंपियन, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को
अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

अटगामा (उ.प्र.) की शानदार जीत
प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबले में अटगामा (उत्तर प्रदेश) की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए
बरेली हॉकी को 7-3 से पराजित किया।
मैच की शुरुआत से ही अटगामा ने बढ़त बनाए रखी और निर्णायक जीत दर्ज की।
सूफियाना–टीकमगढ़ मुकाबला बराबरी पर
द्वितीय मुकाबला सूफियाना क्लब अमरावती एवं टीकमगढ़ हॉकी के मध्य अत्यंत रोमांचक रहा।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं।
इस मुकाबले का अंतिम निर्णय 08 फरवरी 2026, प्रातः 8:30 बजे
शूटआउट के माध्यम से किया जाएगा।

मैच निर्णायक
- प्रथम मैच: राहुल बर्मन (उमरिया), तरुण नामदेव (धमौ)
- द्वितीय मैच: रुचिका वानखेड़े (सिवनी), राजू कुमार (पटना, बिहार)
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के अंतर्गत
08 फरवरी 2026 को दो अन्य मुकाबले
दोपहर 2:00 बजे से खेले जाएंगे।
समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



