छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जे.ई. के साथ मिलकर आपरेटर और गार्ड को बंधक बनाने की घटना झूठी निकली

पुलिस ने जांच के बाद खोली पोल, आपरेटर और गार्ड पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा

Chhindwara 17 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केव्ही उपकेन्द्र सांवरी के तहत आने वाले 132 केव्ही उपकेन्द्र पटनिया में गत रात्री सुरक्षा गार्ड और आपरेटर को बंधक बनाकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर 9 नग आइसोलेटर कॉपर रॉड कीमत 1 लाख 80 हजार की ले जाने के मामले में पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला झूठा निकला और बल्कि बंदूक दिखाकर गार्ड व आपयरेटरों को शौचालय में बंद करने में जे.ई. आदेश मर्सकोले के साथ मिलकर आपरेटर व गार्डो द्वारा योजना बनाकर झूठा घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। जिसकी पुलिस ने पोल खोल दी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपरेटर रामप्रसाद, नितेश व गार्ड नंदकिशोर से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 13 मार्च 2025 को जब उक्त दोनो आपरेटर व गार्ड नंदकिशोर की ड्यृटी थी तो उस समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपकेन्द्र में बने स्टोर रूम से कापर की राड चोरी की गई जो 14 मार्च 25 को दिन ड्यूटी में आए कर्मचारियों ने देखा अपनी ड्यृटी में घटी उक्ता चोरी की घटना को छुपाने तथा अपनी नौकरी से निकाले जाने के डर से उक्त दोनो आपरेटरों व गार्ड द्वारा अन्य सभी दोनो शिफ्ट में काम करने वाले आपरेटर व गार्ड से चर्चा कर उक्त चोरी की गई 9 नग राड की भरपाई करने हेतु राड सभी मिलकर खरीदकर वापस वैसे ही रख देने की योजना बनाई गई ।

जिसके लिए तीन लोग भोपाल में महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज रवाना हुए जहां उक्त राड उपलब्ध नहीं हो पायी जिस कारण पुन: आपरेटर व गार्डो द्वारा जे.ई. आदेश मर्सकोले के साथ मिलकर दिनांक 15 मार्च 25 की रात को योजना बनाकर झूठा घटनाक्रम आपरेटर व गार्ड को डरा धमकाकर बाथरूम में बंधक बनाने और स्टोर रूम से 9 नग कॉपर की राड चोरी होने का बनाया और घटना 15 मार्च रात्री 2.20 बजे की प्रदर्शित की गई। पुलिस ने कहा कि लूट डकैती जैसी कोई घटना नहीं है और झूठी घटनाक्रम तैयारी करने वाले आपरेटर व गार्ड के विरूद्व दण्डात्मक कार्रवाई करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!