Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- बेटे के शादी के लिए बनाए गए मंडप में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्सी ग्राम का है। पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बलिराम (50) पिता बीरसिंह कुसराम का शव उनके घर के सामने बेटे की शादी के लिए बनाए गए मंडप में लटका मिला। घटना का पता आज सुबह उस वक्त चला जब ग्रामीण उनके घर के सामने से निकले। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
किंदरई थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत का कहना है कि सूचना मिली थी कि बख्सी ग्राम में घर के बाहर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।
पुलिस के अनुसार 3 माह पहले बलिराम ने अपने बेटे लखन कुसराम की शादी के लिए मंडप बनवाया था। बारात गुडऩा ग्राम गई थी। घटना के समय पत्नीघर के अंदर थी और यह घर के आंगन में था। लेकिन वलीराम शराब पीने का आदी था और जिद्दी भी था। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।



