छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

“वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूंजे चौरई और अमरवाड़ा, आज परासिया व जुन्नारदेव में होगा प्रदर्शन

युवक कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, किया पुतला दहन

Chhindwara 19 September 2025

#VoteChorGaddiChhod

छिन्दवाड़ा यशो :- चौरई और अमरवाड़ा में शुक्रवार को युवक कांग्रेस के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” जन जागरण अभियान चला। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

इस दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोट की चोरी को संरक्षण दे रहा है और भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।

युवक कांग्रेस प्रभारी एकलव्य यहाके ने कहा कि पोलिंग बूथ के सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग निष्पक्ष जांच के आदेश दे।

चौरई और अमरवाड़ा दोनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला दहन किया और नारे लगाए। अभियान को विधायक सुजीत चौधरी ने भी संबोधित किया।

आगामी कार्यक्रम

  • 20 सितम्बर – परासिया (दोपहर 12 बजे) और जुन्नारदेव (दोपहर 3 बजे) में विशाल धरना व पुतला दहन।

  • 21 सितम्बर – छिंदवाड़ा में “वोट चोर गद्दी छोड़” जन जागरण अभियान और पुतला दहन।

  • #CongressProtest

  • #YouthCongress

  • #LoktantraBachao

  • #ChhindwaraAndolan

https://www.iyc.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!