मध्यप्रदेशसिवनी

सावधान : आसमान से आग बरसेगी, औसत से अधिक रहेगा तापमान

लू तापाघात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Seoni 19 March 2025

सिवनी यशो:- भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है । अनेक प्रदेश में मार्च माह में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे रोजाना की जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर किया है।

वहीं सचिव गृह एवं समन्वयक म.प्र.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल द्वारा लू तापघात के प्रकोप से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुये नागरिकों से गर्मी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमी दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश सहित समस्त मध्य भारत में मार्च-मई 2025 का तापमान औसत तापमाने से अधिक होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में लू तापघात की स्थिति निर्मित हो सकती है।

लू (तापघात) से बचाव हेतु अपनाई जाने वाली सावधानियां-

जनसामान्य पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पना इत्यादि का सेवन कर तरो-ताजा रहें।
यथा संभव दोपहर 12 से 03 बजे धूप में बाहर निकलने से बचें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें।

धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।

जानवरों को छाया में रखें और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या कई बार स्नान करें। धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान न करें।
गरिष्ठ, वसायुक्त, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।

भारी कमीशन की आड़ में टेंडर की बांट दी रेवड़ी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!