सिवनी 18 मार्च 2025
बरघाट यशो:- मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे सागौन के ल_े से भरा पिकअप वाहन पकड़ाया है, बरघाट वन अमले ने पिकअप वाहन जब्त कर रेंज आफिस में खड़ा कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार को सुबह लगभग 4 बजे गश्त के दौरान बरघाट वन अमले को धारनाकलां गांव से बरघाट रास्ते में एक पिकअप वाहन जिसमें सागौन के लगभग 13 नग ल_े भरे हुए थे, तेज गति से दौड़ रहे पिकअप वाहन का पीछा करते हुए बरघाट वन अमले का वाहन सागौन चोरों के पीछा दौड़ा शातिर चोर रास्ते में पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए। पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 30 बीडी 1668 पिकअप वाहन को बरघाट रेंज आफिस में खड़ा कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही वन विभाग द्वारा की जा रही है।

