क्राइमधर्मसिवनी

लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई चोरी, चोर सी सी टी व्ही कैमरे में कैद

मंदिर में रखे दानपात्र से चढ़ोत्तरी की राशि हुई चोरी ,

Seoni 07 January 2025
छपारा यशो:- नगर के बैंनगंगा नदी किनारे लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेंपल में बीती रात अज्ञात चार नकाबपोश युवकों ने मंदिर के दरवाजे में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर के दानपात्र में रखे हुए रुपए ले उड़े । दूसरे दिन सुबह जब मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की तरह सुबह आरती के लिए पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ पाया, साथ ही दानपात्र भी खुला हुआ पाया चोर मंदिर के गर्भ गृह तक नहीं पहुंचे दर असल विगत कई महीनों से मंदिर के दानपात्र से चढ़ोत्तरी की राशि नहीं निकाली गई । जिससे अपेक्षा से अधिक राशि मिलने पर चोर दूसरी ओर कहीं नहीं गए।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के नदी के पुल घाट के समीप स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बीती 6 जनवरी की रात्रि लगभग 1 बजे चार नकाबपोश चोर मंदिर के पिछले हिस्से की ओर से बाउंड्री वॉल पर पत्थर रखकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया जिसके बाद मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड कर अंदर पहुंचे जहां दानपात्र में रखे हुए लाखों रुपयों को मंदिर में रखे हार्मोनियम और तबला के कबरों को थेला की तरह उसमें दानपात्र के रुपयों एवं चिल्हर सिक्कों को भरकर वहां से ले गए। ज्ञात हो कि लक्ष्मी नारायण मंदिर नगर वासियों सहित क्षेत्रीय जनों के आस्था का केंद्र है जहां भक्त वर्ष भर वहां दर्शन करने पहुंचते हैं बीती रात हुई चोरी से क्षेत्रीय वासियों को गहरी ठेस पहुंची है सभी ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की गई है।

एफ एस एल की टीम एवं डॉग स्काट ने शुरू की जांच – मंदिर में हुई चोरी की वारदात जहां छपारा पुलिस ने सुबह से शुरू की वहीं जिला से एफ एस एल की टीम एवं डॉग स्काट ने सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मंदिर में पहुंचकर पूरा मंदिर परिसर का मुआयना किया वहीं मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में चार नकाबपोश चोर चोरी की वारदात करते कैद हुए हैं पुलिस द्वारा चोरी की वारदात घटित करने वाले बदमाशों को पकडऩे जांच शुरू कर दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!