सिवनीक्राइम

सिवनी में दोहरी चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र के शातिर चोरों पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा

बुधवारी शराब दुकान में चोरी की थी तैयारी, 9,500 रुपये नकद और औजार बरामद

Seoni 25 December 2025
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही रात में शहर के दो स्थानों पर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 25 दिसंबर 2025 को बुधवाजी बाजार ईदगाह मस्जिद के पास स्थित शंकर मढ़िया कॉम्प्लेक्स की दुकान क्रमांक 13 का ताला तोड़कर 6000 रुपये चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1019/2025 दर्ज किया गया था।


इसी रात शंकर मढ़िया मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से 3500 रुपये चोरी किए गए तथा दीपक खाद बीज केंद्र का शटर तोड़ने का प्रयास भी किया गया, जिस पर अपराध क्रमांक 1018/2025 पंजीबद्ध हुआ।


जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को रेलवे स्टेशन के पास घूमते मिले सुनील उर्फ बादशाह शिववंशी एवं परवीन उर्फ रवि मरकाम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।


आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड, कटर तथा कुल 9500 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी बुधवारी शराब दुकान में चोरी की तैयारी कर रहे थे।


गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है।

 गिरफ्तार आरोपी

सुनील उर्फ बादशाह शिववंशी (24)
निवासी – शाहपुर, थाना वरूढ़, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)

 09 चोरी/नकबजनी, 02 मारपीट, 01 आत्महत्या प्रयास, 02 म.पो.का प्रकरण दर्ज

परवीन उर्फ रवि मरकाम (32)
निवासी – चाटवा, थाना पांढुर्ना
05 चोरी/नकबजनी, 01 मारपीट प्रकरण दर्ज

जप्त सामग्री

नकद राशि: ₹9500
चोरी में प्रयुक्त औजार: लोहे की रॉड व कटर

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक  सतीश तिवारी,

उनि जयशंकर उड़के,

सउनि दिनेश रघुवंशी,

जसवंत ठाकुर,

प्र.आर. मनोज पाल,

चंद्रप्रकाश अडमें,

पंकज सोलंकी,

मिथलेश उड़के

https://www.amarujala.com/video/rajasthan/jodhpur/the-series-of-thefts-continues-unabated-in-the-city-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3784996-2025-12-29

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!