WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ सूर्य मंदिर का तीसरा पाटोत्सव संपन्न 

मंदिर परिसर को और भव्यता प्रदान करने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने व्यक्त किया संकल्प 

सिवनी यशो:-  प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड का तृतीय पाटोत्वस का दो दिवसीय कार्यक्रम 12 एवं 13 जून को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ । पाटोत्सव के इस दिव्य कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक शास्त्रीय विधि के अनुसार भगवान सूर्य सहित आवाहित देवताओं का पूजन किया गया । शनिधाम ट्रस्ट पलारी सीलादेही के तत्वाधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने अपनी उपस्थिती देकर भगवान सूर्य का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया । 
शनिधाम ट्रस्ट के द्वारा सिवनी विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया तथा सिवनी विधायक द्वारा सूर्य मंदिर परिसर को दिये गये सहयोग की जानकारी उपस्थित जनों को देते हुये सिवनी विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया गया । सिवनी विधायक ने भगवान सूर्य के मंदिर परिसर के आसपास और भव्यता प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया तथा सूर्य मंदिर का प्रवेश द्वार तथा पहुँच मार्ग निर्माण के लिये शीघ्र काम प्रारंभ करने के लिये कहा गया । 
पाटोत्सव कार्यक्रम 12 जून बुधवार को प्रात:काल से पंडित नीरज तिवारी, आशु तिवारी एवं विपिन तिवारी के द्वारा गणेश गौरी पूजन, ध्वजारोहण हवन के साथ प्रारंभ हुआ । 13 जूुन गुरूवार को प्रात: सूर्य अभिषेक, सृर्यार्चन, सूर्याघ्र्य, सूर्य कवच, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ विधि पूर्वक संपन्न किया गया । विविध धार्मिक कार्यक्रमों की समापन बेला में शाम 04 बजे सूर्य भगवान की आर्त भाव से आरती के पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण एवं पौधारोपण किया किया गया ।  धाार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शाम के समय भडार प्रसाद के साथ भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गयी । 
धार्मिक महत्व के इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पदम सनोडिया, बीएल सनोडिया, नरेन्द्र टांक, पप्पी मेहरोलिया,सुरेन्द्र शर्मा, रामप्रसाद डहेरिया, पंकज जैन, अजित कुमार जैन, विजय मिश्रा, गौतम सनोडिया रोहित साहू, की उपस्थिती रही । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!