छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

exit poll 2024: अबकी बार फिर मोदी सरकार, कांग्रेस की फिर निराशाजनक हार

एक भी एग्जिट पोल (exit poll) इंडिया गठबंधन (india alliance) को नहीं दिख रहा बढ़त
एक्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) मध्यप्रदेश में खुश, देश में निराश, बीजेपी (bjp) की बल्ले बल्ले

सिवनी यशो:- 18 वीं लोकसभा के लिये सात चरणों में लोकसभा के चुनाव शनिवार को शाम 04 बजे अपने अंतिम चरण के साथ जैसे ही थमे आम जनता से लेकर नेता सहित सभी टी. व्ही मोबाइल पर एग्जिट पोलों पर केन्द्रित हो गये और न्यूज चैनलों ने धड़धड अपने तथा सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल देना प्रारंभ कर दिये । अनुमनित चुनाव परिणाम लगभ सभी सर्वे एजेंसियाँ एनडीए की बढ़त और इंडिया गठबंधन को पीछे दिखा रही है । अनेक चुनावी सर्वे एनडीए गठबंधन को चार सौ से अधिक सीटे दे रहे है तो मध्यप्रदेश में भाजपा को अधिकांश सर्वे 29 की 29 सीटे जीतने में शंका व्यक्त कर रहे है और मौजूदा स्थिती भी बरकरार रहने की संभावना सं इंकार कर रहे है । हालांकि वास्तविक चुनाव परिणाम के लिये 4 जून तक इंतजार करना होगा ।

सर्वे एजेंसियों का अनुमान

न्यूज 24 चाणक्य के अनुसार एनडीए को 400, इंडिया गठबंधन को 107 एवं अन्य को 36 सीटे मिलने का अनुमान बता रहा है ।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया 361 से 401 एनडीए को इंडिया गठबंधन को 131 से 166 एवं अन्य को8-20 सीटे
एबीपी सी वोटर 353 से 383 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीट एवं अन्य को 4-12 सीटे
इंडिया टी व्ही सीएनएक्स 371 से 401 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 109 से 139 सीट एवं अन्य को 10 -20 सीटे
टीवी 9 पोल स्टेट, पीपल्स इन्साइट 342 सीट एनडीए को दे रहा है इंडिया गठबंधन को 166 एवं अन्य को 35 सीटे
रिपब्लिक पीमारक्यू 359 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 154 सीट एवं अन्य को 30 सीटे
टाइम्स नाऊ – 358 सीटे एनडीए को 152 सीट इंडिया गठबंधन को एवं अन्य को 33 सीटे दे रहा है ।
जन की बात- 362 से 392 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीट एवं अन्य को 10-20 सीटे
रिपब्लिक मैट्रिज 353 से 368 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 118 से 135 सीट एवं अन्य को 4-12 सीटे
न्यूज नेशन – 342 से 378 सीट एनडीए को दे रहा है वहीं इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीट एवं अन्य को 21 से 23 सीटे

मध्यप्रदेश में पिछले 2019 के चुनाव में भाजपा को 28 सीटे मिली थी इस बार भाजपा 29 में से 29 सीटो पर जीतने का दावा कर रही है । एकमात्र छिंदवाड़ा सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस जीतने में सफल रही है परंतु इस बार छिंदवाड़ा में बहुत कांटे की टकर रही है और कांग्रेस के बहुत पुराने और स्थापित नेताओं ने कांग्रेस के कमलनाथ का दामन छोड़कर भाजपा का साथ दिया है ओर भाजपा ने यहाँ पूरी ताकत भी लगायी है । संभावना है छिंदवाड़ा में कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त हो जाये परंतु अन्य कुछ लोकसभा क्षेत्र ऐसे है जहाँ भाजपा की स्थिती कमजोर है ।

जानकारों का कहना है कि इस बार एमपी में हालात पिछले लोकसभा चुनावों से अलग हैं। इस बार प्रदेश की करीब आधा दर्जन सीटों पर कड़ा मुकाबला है। छिंदवाड़ा, राजगढ़, मंडला, झाबुआ—रतलाम आदि सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। प्रदेश में कांग्रेस के दो पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बीजेपी के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी सबकी नजर है।

दरअसल प्रदेश में 2019 में अधिकांश एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए थे। ज्यादातर एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में प्रदेश की 29 सीटों में से 27-28 सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान जताया था। कांग्रेस को महज 1-2 सीटें दी गई थीं। परिणाम भी ऐसे ही आए, बीजेपी को 28 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस केवल छिंदवाड़ा के रूप में एक ही सीट जीत सकी।

2019 में प्रदेश में बीजेपी की ऐसी आंधी चली थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए थे। भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह, झाबुआ-रतलाम से कांतिलाल भूरिया, सीधी से अजय सिंह राहुल भैया और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हारकर अपनी साख गंवा बैठे थे।

2019 के सटीक एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एमपी के लिए किए गए एग्जिट पोल बहुत सटीक साबित हुए थे। एमपी में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल ने बीजेपी को 29 में से 26 से 28 सीटें दी थीं। जन की बात और आईएएनएस-सी वोटर ने बीजेपी को 24-24 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। अंतिम परिणाम 28 और 1 सीट से बीजेपी के पक्ष में रहा था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button