WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

बाघ के हमले से गाय चराने गया व्यक्ति घायल

विधायक अर्जुन सिंह ने समुचित उपचार की व्यवस्था कर आर्थिक सहायता के साथ नौकरी देने की मांग

कुरई यशो: – कुरई क्षेत्र के पिपरवानी का रहने वाला कृष्णगोपाल जामुनपाने गाय चराने का काम करता है पिपरवानी और परास पानी के बीच दोपहर लगभग 3:00 बजे जानवर चराते समय में बाघ ने उसको पर हमला किया, उसकी बाघ से लड़ाई दोनों हाथ टूट गए और और ये गिर पड़ा, गिरने के बाद बाघ ने पंजे से वार किया, तभी वह आसपास मौजूद लोग आवाज आने पर उसको बचाने के लिए दौड़े तो बाघ भाग गया, इसके परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। यह परिवार का एकलोता कमाने वाला था जिससे परिवार चलाता था, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा तत्काल के कुरई अस्पताल पहुंचकर पीडि़त की हालचाल जानकर समुचित उपचार की व्यवस्था की, कुरई से उसे उचित उपचार के लिए सिवनी रेफर किया गया, घटना के बाद विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा डीएफओ साउथ महिवाल से बात कर पीडि़त का इलाज के साथ-साथ उसे आर्थिक सहायता प्रदान कर इस पीडि़त परिवार के सदस्य को वन विभाग में नौकरी देने की बात कही, ताकि परिवार के भरण पोषण वाले के व्यक्ति के हमले पर घायल होने पर उसके घर मे रोजी-रोटी की व्यवस्था हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!