WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा नेताओं ने तीर्थ यात्रियों को सम्मान सहित किया विदा


सिवनी यशो:- प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गयी तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को बड़ी संख्या में तीर्थ दर्शन हेतु यात्रियों को सिवनी रेल्वे स्टेशन से विदा किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने तीर्थ दर्शन हेतु रवाना हो रहे यात्रियों को इस ऐतिहासिक क्षण के बार में बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय में तीर्थ दर्शन हेतु यात्रियों को रेल मार्ग से रवाना का यह पहला अवसर है इसके पूर्व भी तीर्थ दर्शन हेतु सिवनी से यात्री रवाना हुये है परंतु उस समय हमारे यहाँ रेल मार्ग निर्माणाधीन था योजना के प्रारंभ होने के बाद सिवनी से पहला अवसर है ।
सिवनी रेलवे स्टेशन से द्वारिकापुरी के लिए तीर्थ यात्रियों को सम्मान पूर्वक विदा किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक दुबे विधायक दिनेश राय मुनमुन , पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, प्रेम तिवारी, राजेश त्रिवेदी, आनंद शर्मा,लालू राय, पार्षद श्री गोलू पंडित, निरंजन मिश्रा, प्रवीण पप्पी भारद्वाज राज ठाकुर, मेहताब सिंह, धीरसिंह भलावी , ओम राजपूत,मनीष राय सहित कार्यकर्ताओं ने विदाई दी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!