मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज मुख्यमंत्री के आगमन से प्रभवित रहेगी, यातायात व्यवस्था

Seoni 17 January 2025
सिवनी यशो:- दिनॉक 18.01.2025 दिन शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश शासन के सिवनी आगमन पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री जी के नगर आगमन दौरान सम्पूर्ण शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेगे। आम नागरिकों सूचित किया जाता है कि (मातोश्री अपार्टमेंट से बबरिया रोड तक) रॉयल लान से बीझावाडा रोड व डालडा फेक्ट्री रोड एवं सर्किट हाउस से बाहुबली चौंक व बबरिया रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव होगा। अत: अपने सामान्य कार्य के लिये आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

कार्यक्रम में सम्मिलित बसों के रूट व पार्किंग –

-बरघाट, केवलारी रोड की ओर से आने वाली बसें बायपास से होते हुये कोहका तिराहा से जिला पंचायत बीझावाडा रोड होते हुये डालडा फेक्ट्री तिराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड बस पार्किंग पर जायेंगे।

-कुरई, सुकतरा रोड तरफ से आने वाली बसें- खैरीटेक बायपास होते हुये कोहका तिराहा से जिला पंचायत बीझावाडा रोड होते हुये डालडा फेक्ट्री तिराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड बस पार्किंग पर जायेंगे।

– लखनादौन, छपारा, बंडोल रोड की ओर से आने वाली बसें महर्षि विद्या मंदिर स्कूल तिराहे से बायपास होते हुये मेडिकल कॉलेज चौराहा से बीझावाडा रोड होते हुये डालडा फेक्ट्री तिराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड बस पार्किंग पर जायेगे।

– लखनवाडा, कारीरात रोड की ओर से आने वाली बसें एनएच बायपास से नगझर व महर्षि विद्या मंदिर स्कूल तिराहे से बायपास होते हुये मेडिकल कॉलेज चौराहा से बीझावाडा रोड होते हुये डालडा फेक्ट्री तिराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड बस पार्किंग पर जायेगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित चार पहिया व दो पहिया वाहन के रूट व पार्किंग –

• चार पहिया (मैजिक, बुलेरो, कमाण्डर, तूफान, कार, इत्यादि) व दो पहिया वाहन राशि लॉन में अथवा रायल लॉन के पास न्यू लाईफ में पार्किंग करेगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!