📰 कफ सिरप कांड पर कांग्रेस आक्रोशित – सिवनी में श्रद्धांजलि सभा
मृत नौनिहालों के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की माँग
Seoni 06 October 2025
सिवनी यशो:-जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा आज इंदिरा भवन में कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जिसमें पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा के परासिया में जहरीला कफ सिरप पीने से दम तोड़ चुके 16 मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि —

“यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है। प्रदेश की भाजपा सरकार को मृतकों के परिवारों को प्रत्येक को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए। मासूमों की कमी तो कोई राशि पूरी नहीं कर सकती, किंतु सरकार का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह तुरंत राहत प्रदान करे।”
मरावी ने कहा कि भाजपा शासन में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। डॉ. मोहन सरकार के संरक्षण में दवा कंपनियां आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहीं। इसका परिणाम है कि आज अनेक परिवार अपने नवनिहालों को खो चुके हैं।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहनसिंह चंदेल, हाजी मोहम्मद असलम खान, शिव सनोडिया, विष्णु करोसिया, घनश्याम सनोडिया, रत्नेश चौकसे, विनोद यादव, नंदू यादव, संजय बैस, प्रकाश सूर्यवंशी, ददुआ पटेल, शिवदीप डहेरिया, धनंजय सिंह, जयप्रकाश सिंह ठाकुर, आदित्य (मोंटू) भूरा, सिद्धू लाहोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


