वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन
Chhindwara 26 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अमरवाड़ा के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी के नेतृत्व में ग्राम धसनवाड़ा में देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
भारत के सैनिकों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्ध में मुंह तोड़ जवाब दिया पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए भारत की पूरे विश्व में सराहना की गई हमारे सैनिकों की सैन्य सुरक्षा की सराहना की गई इसको देखते हुए शासन के द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि हर क्षेत्र में हर गांव में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाए जो आज जिला महामंत्री जी के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल के द्वारा ग्राम धसनवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
तिरंगा यात्रा पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए वापस जहां से प्रारंभ हुई वहां पहुंची और उसके साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन भी ग्राम में किया गया। जिसमें टीकाराम चंद्रवंशी के साथ दीपक नेमां विधायक प्रतिनिधि ,विनोद चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष ,घनश्याम सिंह ठाकुर, हरिदास वर्मा, बालक राम वर्मा ,संतोष वर्मा, मुकेश यादव,मदन वर्मा, अशोक डेहरिया,अनुभव सिंह परिहार ,अतुल यादव, विकास श्रीवास्तव, बृजभान बरकड़े, अंकित साहू ,विपिन साहू ,नितेश वर्मा ,विलसराम वर्मा , रघुराज पटेल, आकाश पटेल,पवन वर्मा,प्रदीप यादव ,अरविंद यादव ,दयाराम यादव बलराम पटेल ,विनय डेहरिया ,राकेश चंद्रवंशी, दल्लू डेहरिया, धीरजसिंह पटेल, राजकुमार मालवीय,सोमजी वर्मा पवन वर्मा भगवत चंद्रवंशी ,लक्ष्मण यादव, राम नाथ वर्मा, शिवकुमार वर्मा,भारतीय जनता पार्टी के मंडल के पदाधिकारी ग्रामवासी और सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे..



