डॉ.बाबासाहाब आंबेडकर का भारतीय समाज में समता स्वतंत्रता बंधुता व न्याय प्रस्थापित करने में अविस्मरणीय योगदान:रमेश लोखंडे
Chhindwara 26 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आदिवासी अंचल के ग्राम सोनपुर ( बिछुआ ) में विश्व भूषण डॉ.बाबासाहाब भीमराव आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण पुज्य धम्मसेन महाथेरो एनिकोणी एवं भिक्षु संघ के करकमलों द्वारा चौरई के विधायक सुजीत सिंह चौधरी की प्रमुख उपस्थिति ,प्रख्यात साहित्यकार एस.आर.शेंडे के मुख्यातिथ्य ,भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रमेश लोखंडे एवं जिला पंचायत की सदस्या पंचफूला परतेती की अध्यक्षता में उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
प्रतिमा अनावरण समारोह मे उपस्थित प्रमुख अतिथि एड.रमेश लोखंडे उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, डॉ.डी.के. इन्दौरकर प्राचार्य, डॉ.निलमकीर्ति गेडाम व्याख्याता, डॉ.इंद्रपाल राउत, सहादेव गोडबोले, नरेंद्र पाटील, जागेश्वर बागडे, एड.राजेश सांगोडे ,अशोक डोंगरे ने अपने सारगर्भित उदबोधन में संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के माध्यम से एसटी,एससी, ओबोसी, अल्पसंख्यक,सामान्य वर्ग तथा भारतीय समाज के सभी वर्गो के हित संवर्धन में बाबासाहाब द्वारा किये गये प्रावधानों का उल्लेख किया तथा उनके बहुमुखी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।



