सिवनी

बाइक सवार को बचाने ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

घायल ड्राईवर को एन एच आई एंबुलेंस ने पहुंचाया नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा हादसा टला, ट्रक चालक सुरक्षित पैर में आई चोट

छपारा यशो:- 22 मई बुधवार को दोपहर नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम छपारा कलां के पास एन एच 44 फोरलेन सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और एक बड़ा हादसा ट्रक चालक की सतर्कता से टल गया इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ट्रक चालक को पैर में गंभीर चोट आई जिसे एन एच आई एंबुलेंस ने सूचना पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के एन एच 44 फोरलेन के ग्राम छपारा कलां के सड़क क्रासिंग में एक बाइक सवार बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे लापरवाहीपूर्वक सड़क पार करते समय बीच सड़क पर आ गया वहीं चंडीगढ़ से हैदराबाद शिमला मिर्च भरा ट्रक क्रमांक HR74 -A -5927 के चालक इमरान ने बाइक सवार को बचाने की भरसक कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर पलट गया और ट्रक में लोड सब्जी शिमला मिर्च के कार्टून मौके पर बिखर गए स्थानीय लोगों को द्वारा बताया गया कि उक्त बाइक सवार बुलेट में था जो दुर्घटना के बाद बगैर रुके वहां से चला गया इस दुर्घटना में ट्रक चालक इमरान को पैर एडी में गंभीर चोट आई जिसे एन एच आई एंबुलेंस ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया। ज्ञात हो की एन एच 44 फोरलेन के ग्राम छपारा कलां बाईपास सड़क पर लापरवाही पूर्वक सड़क पार करते समय पूर्व वर्षों में अनेक सड़क हादसे घटित हो चुके हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button