क्राइमसिवनी

आई.पी.एल. सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार

Seoni 12 April 2025
सिवनी यशो:- आई पी एल क्रिकेट सट्टा का सिवनी बड़ा केन्द्र बन रहा है और यहाँ पिछले कई वर्षो से आई पी एल सट्टे का कारोबार युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले चुका है यहाँ से संचालित होने वाले सट्टे का कारोबार दूर दूर तक फैला है पड़ोसी जिलों में सट्टे के आरोपी पकड़े जाने पर सिवनी के सटोरियों का समावेश पाया जा रहा है ।
हालांकि जिले में चल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने वाले एवं खिलाने वालो के विरूध्द सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सख्त हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्ग दर्शन में जुआ सट्टों पर कार्यवाही की जाती है परंतु सट्टा खिलाने वाले मास्टर माइंड पुलिस से बचने के लिये पूरी चालाकी से काम कर रहे है ।
पिछले दिनों मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर फिल्टर ग्राउंड के पास दो व्यक्ति अपने मोबाईल से आई.पी.एल क्रिकेट मैच सीरीज में गुजरात टाइटन एवं राजस्थान रॉयलर्स के बीच हो रहे क्रिकेट मैच में हार जीत के खेल में लगने वाले चौके, छक्के एवं विकेट गिरने में रूपये पैसों का दांव लगा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित घेराबंदी कर दबिश देकर रेड कार्यवाही की गई। पकड़े गये व्यक्तियों के मोबाईल चैक करने पर गूगल क्रोम एप में हॉकक्च में स्वंय की आईडी से रूपयें पैसों का दांव लगाना पाया गया। जिनके विरूद्ध धारा 4 क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही की गई ।

पकड़े गये आरोपियों में अनिकेत कुमार राय पिता ब्रजेश कुमार राय उम्र 30 साल निवासी
फिल्टर रोड सिवनी एवं आशुतोष मेश्राम पिता मुन्नालाल मेश्राम उम्र 28 साल निवासी फिल्टर गेट के सामने सिवनी शामिल है इनके पास से दो ओप्पो कंपनी के एन्ड्राईड मोबाईल कितनी लगभग 25000/- रुपये
जप्त किये गये है इस कार्य में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, सउनि रामअवतार डहेरिया, आरक्षक मुकेश चौरिया, अभिषेक डेहरिया की भूमिका सराहनीय है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!