मध्यप्रदेशसिवनी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत, जल संगोष्ठी, कलश यात्रा बोरिया में निकाली गई

Seoni 12 April 2025
सिवनी यशो:- जल गंगा संवर्धन संवर्धन अभियान 2025 के तहत जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन मैडम, जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पवार सर के निर्देशन व ओमकार सिंह ठाकुर सीईओ सर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बोरिया विकासखंड धनौरा जिला सिवनी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के द्वारा जल संर्वधन जनजागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें अशोक चंद्रवंशी जनपद सदस्य, श्रीमती अंगूरी रूपचंद कमरे सरपंच,मोहमद ताहिर खान,फिऱदोष खान,बब्बू खान,बालकराम साहू,एस के नागोत्रा प्राचार्य, एजी खान प्रधान पाठक व समस्त शिक्षकगण ,बोरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन की उपस्थिति सहित श्याम ऊईके बीसी जनअभियान परिषद,नवांकुर संस्था से गुरूप्रसाद भलावी, कोमल सिंह उईके,हेमंत मिश्रा,मेंटर्स माधवी बागवान, शिवदास बागवान उपस्थित रहे ,सचिव अहफाज खान , जीआरएस पतिराम डहेरिया के द्वारा कार्यक्रम व्यवस्था में शानदार योगदान रहा ।

जिसके तहत श्याम उईके विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिवनी के द्वारा उपस्थित जनों के बीच जल संरक्षण के लिए बात रखी गई जिसके तहत जल का दुरुपयोग ना करते हुए सदुपयोग करने की बात रखी गई तथा जल को भूमिगत करने के लिए आह्वान किया गया तथा तथा पानी का कैसे बचाव करें इस विषय पर प्रकाश डाला गया।श्री अशोक चंद्रवंशी जनपद सदस्य ,प्राचार्य एस के नागोत्रा व प्रधानपाठक एजी खान सर के द्वारा भी जल संवर्धन को लेकर अपनी बात रखी गई।

तत्पश्चात ग्रामीण जनो,शिक्षकों के साथ स्कूल के बच्चों के साथ कलश यात्रा ग्राम में निकालकर ग्राम वासियों को नारों के साथ जल बचाने का संदेश दिया गया। अंत में पंचायत सभाकक्ष में जल शपथ सामूहिक जल संवर्धन शपथ लिया गया।जल कलश यात्रा के भ्रमण के बाद ग्राम के तालाब घाट में सभी की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पास के ही हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभी भी चलाया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!